गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित स्टोक्स ऑफ लाइफ चित्रकला प्रदर्शनी में आधुनिक थ्रीडी चित्रों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 26 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में लुधियाना की प्रसिद्ध उत्तर भारतीय कलाकार मनप्रीत कौर ने अपनी करीब 50 उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की है जिसमें थ्रीडी के अलावा ऑयल, ऐक्रेलिक और वॉटर कलर के चित्र भी शामिल हैं। यह रचनाएं प्रभावशाली स्केच और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से जीवन के रंगों और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती हैं। इनका मुल्य पांच हजार से 70 हजार रुपये तक रखा गया है।