फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मेयर ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथान को किया रवाना, सर्वाइकल कैंसर और अंगदान के प्रति फैलाई जागरुकता

शिमला के रिज मैदान पर आरसीएस हिल्स क्वीन और स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश की ओर से अंगदान और सर्वाइकल केंसर पर वॉकाथान का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने रिज से लेकर चौड़ा मैदान तक वॉक की। नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथान का शुभारंभ कर सह पत्नी सहित अंगदान की इच्छा जताई।इसमें जेसीबी, ऑकलैंड हाउस स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही आईजीएमसी के डॉक्टर, के एन एच के डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ और आरसीएस हिल्स क्वीन के सदस्यों ने भाग लिया। सुबह 7:30 से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आवंटित किए गए। मेयर सुरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आरसीएस हिल्स क्वीन की इस पहल से लोगों तक अंगदान और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैली है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में छात्रों को अंगदान और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाती है। समाज में अंगदान की महत्वता बढ़ती जा रही है क्योंकि बिगड़ती जीवन शैली के कारण गंभीर बीमारियां बढ़ती जा रही हैं और ऑर्गन बड़ी संख्या में फेल होते जा रहे हैं। ऐसे में ब्रेन स्टेम डेड व्यक्ति अंगदान करके आठ लोगों का जीवन बचा सकता है। के एनएच से आए विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ आरजे महाजन ने बताया कि देशभर में सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर से वैक्सीन के माध्यम से बचा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वह समय रहते सर्वाइकल कैंसर को प्रीवेंट करने वाली वैक्सीन लगवाएं। सोटो के नोडल अधिकारी डॉ पुनीत महाजन ने बताया कि प्रदेश भर में सोटो की टीम समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों को अंगदान व नेत्रदान को लेकर जागरूक कर रही है। मौजूदा समय में करीब 3000 से अधिक लोगों ने अंगदान की शपथ ली है। आरसीएस हिल्स क्वीन की अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग सहित शहरी विकास विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आने वाले समय में संस्था अधिक से अधिक लोगों को सर्वाइकल कैंसर और अंगदान के लिए लोगों को आगाह करती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें