गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में शनिवार को देवभूमि हम कला मंच की ओर से हिमाचली लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान मंडी क्षेत्र की रहने वाली ईशा ठाकुर ने काली गघरी गाने से सभागार में मौजूद दर्शकों का दिल जीता। चेयरमैन देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से चयनित 20 प्रतिभागी भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।