राजधानी शिमला में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, अगले 30 जून तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। शिमला, कांगड़ा और मंडी सहित कई जिलों के लिए बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जून के बाद राज्य में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी आसार हैं। हालांकि, वर्तमान में जारी बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन जलभराव और यातायात जाम जैसी समस्याएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।