गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की ओर से ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें चित्रकला विभाग के 8 से छात्रों ने 200 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य 500 से 7 हज़ार तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान कॉलेज की छात्रा प्रोमिला द्वारा लाइव पोट्रेट भी बनाए जा रहे हैं। यह प्रदर्शनी 2 जून तक आयोजित की जाएगी।