गेयटी थियेटर के ओल्ड गाॅथिक हॉल में शनिवार को दो दिवसीय 'जश्न-ए-अदब' साहित्यिक उत्सव 2025 कल्चरल करवां शुरू हुआ। करवां के शुभारंभ पर 2:45 बजे प्रसिद्ध कॉमेडियन रहमान खान विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर पहले दिन विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें कवि सम्मेलन, रहमान खान ने हास्य का सफर, मोहम्मद साकिब खान की शास्त्रीय संगीत और गजल प्रस्तुति, रिचा जैन और समूह की कथक नृत्य प्रस्तुति और ममता और समूह की सूफी और लोक गीत गायन की प्रस्तुति शामिल रही।