फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन, दिरा गांधी राज्य खेल परिसर में करवाया गया ट्रायल का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 07:31 PM IST

हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन की ओर से वीरवार को लड़कियों के आयु वर्ग-15 के राज्य स्तरीय वॉलीबाल ट्रायल करवाए गए। ट्रायल में ग्यारह जिलों से आई 86 छात्रा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में हिमाचल स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर यह ट्रायल करवाए गए। जिसमें कि ख्याती धांटा, अदिति, रिया, प्रीति, गुजन, आयना, वंशिका शर्मा और वानी जाक्टा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह खिलाड़ी अब 27 और 28 अगस्त को पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन के उपाध्यक्ष बीआर शर्मा ने यह जानकारी दी है। वहीं सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) जीवन नेगी, संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी, उपनिदेशक अजय सिंह, राजेश ठाकुर, संतोष चौहान , अजय पांटा, बीआर शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें