फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दयानंद पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला, छात्रों को साइबर क्राइम और नशे से बचाव की जानकारी

राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे डीएसपी ने छात्रों को नशे से दूर रहने और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल की 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नशे से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपमा, शिक्षकगण और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें