सावन का महीना शुरू होने से पहले ही शहर के बाजार हरी चूड़ियों की खनक से गुलजार होने लग गए है। लोअर बाजार की दुकानों में कांच की हरी चूड़ियों के अलग अलग डिजाइन सजने शुरू हो गए हैं। वहीं 2 चूड़ियों का मूल्य 50 रुपये से 250 रुपये प्रति दर्जन तक रखा गया है। इसके अलावा प्लास्टिक की चूड़ियों के सेट 50 से 100, हरे कड़े 100 से 200, हरी बिंदी 20 रुपये और हरी नेलपॉलिश 30 से 50 रुपये में बिक रही है। इसके अलावा नई दुल्हनों के लिए हरे चूड़े भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। जिनका मूल्य 200 से 300 रुपये तक रखा गया है। दुकान संचालक नीलम ने बताया कि महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार पारंपरिक और कस्टमाइज्ड चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। हरी चूड़ियों को सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए सावन में इनका विशेष महत्व है।