राजधानी के एतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को विंटर हॉबी कक्षाओं के बच्चों ने आज होने वाली प्रस्तुतियों की अंतिम रिर्हसल की। अभिनय और नृत्य कक्षाओं के बच्चे आज गॉथिक हॉल में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कैलीग्राफी और चित्रकला कक्षाओं के बच्चे प्रदर्शनी लगाएंगे।