फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नगर निगम की 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रदेश सचिवालय में नगर निगम की 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ियां शिमला शहर में कूड़ा उठाने के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न सिर्फ तेल का खर्च कम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। नगर निगम पहली बार शहर में कूड़ा उठाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने जा रहा है। शहर में कूड़ा उठाने के लिए निगम के पास 70 से ज्यादा गाड़ियां हैं। इन सभी को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदला जाएगा। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें