कश्मीर के पहलगाम में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा शहीद किए गए हिंदू पर्यटकों की पुण्य स्मृति में उमंग फाउंडेशन द्वारा रिज मैदान पर आयोजित आयोजित रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय चुनाव आयोग की दृष्टिबाधित यूथ आईकॉन मुस्कान नेगी ने की। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर हिंदू-नरसंहार पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वही कार्रवाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।