राजधानी के डीसी कार्यालय के समीप स्थित कैथेडल कैथोलिक चर्च में रविवार को 124 साल पुराने पाइप ऑर्गन का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन बिशप ऑफ शिमला चंडीगढ़ डायसिस डॉ. सहया थाथियस ने किया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें ईसाई धर्म से संबंध रखने वाले सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।