फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला शहर से सटे जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू, पैराग्लाइडर पायलटों ने दिखाईं कलाबाजियां

शिमला शहर से सटे जुन्गा में आज फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू हो गया है। सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। द ग्लाइड इन के प्रबधं निदेशक अरुण रावत भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पैराग्लाइडर पायलट आसमान में कलाबाजियां करते नजर आए। उत्सव के दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों की की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियां और फूड स्टाल भी लगाए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए हिमाचली धाम की भी व्यवस्था की गई है। फेस्टिवल के लिए 60 से अधिक पायलटों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें नेपाल के पैराग्लाइडर भी शामिल हैं। स्थानीय निवासी पंकज सेन, दीपक कुमार ने बताया कि जुन्गा एक रियासत की राजधानी रही है परंतु आज तक किसी भी सरकार ने ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास नहीं किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें