फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिमला

सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर राजधानी शिमला के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। शहर के मिडल बाजार स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार के चलते शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें