फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राधा कृष्ण मंदिर में भजनों की गूंज, महिलाओं ने किया भक्ति रस में नृत्य

राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया। समापन अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं झूम उठीं और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा समापन के उपलक्ष्य में मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें