फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में एमएलए क्रॉसिंग के पास निजी बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 26 Dec 2023 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा करीब 9:15 बजे हुआ। बस शिमला से शोघी जा रही थी। बस में 14-15 यात्री सवार थे। दावा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना शिमला-सोलन नेशनल हाइवे पर एमएलए क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस के मुताबिक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। गनीमत रही कि पेड़ों के बीच बस फंस कर रूक गई। बाइक सवार घायल है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बालूगंज थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें