फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कंडा जेल में कैदियों को नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी

शिमला की कंडा जेल में रोटरी हिल क्वींस की ओर से नशे के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनीष तोमर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कैदियों को ड्रग्स के खतरों, रोकथाम के लिए रणनीतियों और पुनर्वास के मार्गों पर जागरुक किया। उन्होंने कैदियों को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों, व्यवहार परिवर्तन पर भी जानकारी दी। साथ ही रिहाई के बाद समर्थन संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसमें करीब 150 कैदियों ने भाग लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर सहित रोटरी क्लब हिल्स क्वींस की अध्यक्ष पूजा गोयल, सुनीता ठाकुर, अनीता शर्मा, माला मेयर और हरप्रीत सेम्बी सहित समस्त कैदी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें