फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 16 सूत्री मांगों को लेकर एजी ऑफिस के पास गरजे डाक कर्मचारी

Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 07:32 PM IST

केंद्रीय संयुक्त परिषद कार्रवाई (जेसीए) के आह्वान पर डाक कर्मचारियों ने मंगलवार को एजी ऑफिस के पास स्थित डाक मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 16 सूत्री मांगों के समर्थन में एजी चौक पर शाम 5:00 बजे किया गया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ समूह सी, पोस्टमैन, मल्टी टास्किंग स्टाफ, ग्रामीण डाक सेवक और रेलवे मेल सेवा, हिमाचल परिमंडल के बैनर तले किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि लक्ष्य निर्धारण स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों, जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और वास्तविक कार्यभार को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश के समस्त डाक कर्मचारियों में पुरुषोत्तम चौहान, अश्वनी शर्मा, पवन कुमार, नरेश गुलेरिया, वीरेंद्र शर्मा और ओम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें