फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला के लक्कड़ बाजार में शराब ठेका खोलने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

शिमला शहर के लक्कड़ बाजार में शराब ठेका खोलने के नगर निगम के फैसले के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए हैं। स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर के अगुवाई में वार्ड के लोग यहां धरने प्रदर्शन पर जुट गए हैं। लोगों को कहना है कि स्कूल से चंद मीटर दूर निगम यहां ठेका खोल रहा है। यहां पहले ही शराब का एक ठेका है। अब नगर निगम अवैध तरीके से ठेके खोल रहा है। वार्ड पार्षद सरोज ठाकुर का कहना है कि निगम ने इस ठेके के लिए यहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद तक को नहीं बताया गया। कहा की इस जगह पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें