हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक कसुम्पटी की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को मधुशाला होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा-2 ने की। बैठक की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए पेंशनर्स को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा मुख्य अतिथि तथा जिला शिमला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महासचिव लायक राम शर्मा ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। इस दौरान हेल्प एज ग्रुप के प्रभारी रणजीत राठौर ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अनजान कॉल और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की अपील की। बैठक में मुख्य सलाहकार बुद्धि राम जस्टा, राजेश भंडारी, गुलाब ठाकुर, कानून सलाहकार गोपाल झिलटा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नंद कश्यप, कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जीवन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, रतन वर्मा, ललित शर्मा, करण सिंह पठानिया, मोहन नेगी, केवल राम शर्मा सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।