निजी स्कूलों के लिए चलने वाली एचआरटीसी चार्टड बसों का किराया कम करने की मांग को लेकर अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी डॉ. निपुण जिंदल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी शिमला के निजी स्कूल बस पास में भारी किराया बढ़ोतरी को लेकर विरोध जताया। अभिभावकों ने मांग की कि इस किराये को एचआरटीसी प्रबंधन तुरंत वापस ले। ऐसा नहीं किया गया तो अभिभावक आने वाले दिनों में आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं एचआरटीसी प्रबंधक निदेशक ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।