फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जुन्गा में पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल, जानिए क्या बोले पिछली बार के विजेता अमन थापा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे क्षेत्र जुन्गा में आयोजित फ्लाइंग फेस्टिवल में नेपाल के अमन थापा भी पहुंचे। थापा पिछली बार प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन बने थे। अमर उजाला से विशेष बातचीत थापा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग से हिमाचल में पर्यटन बढ़ेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत अच्छी जगह है। थापा ने कहा कि उनके घर के पास ही पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट है। जब वे सात-आठ साल के थे तो लैंडिंग साइट में बैठते थे। तब से पैराग्लाइडिंग में उनकी रुचि बढ़ी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग में पायलटों को अच्छे स्पॉन्सर नहीं मिल रहे। कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें