फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: गेयटी थियेटर में पंजाब आर्ट सोसाइटी की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शनिवार को पंजाब आर्ट सोसाइटी की ओर से समूह चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें एक हजार से लेकर दो लाख तक की कीमत वाले 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किया जा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से शिमला की इमारतें, पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया गया है जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 16 जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में जसवीर राम, डॉ. विशेश्वरी तिवारी, प्रोफेसर जगजीत सिंह और रिचा महाजन के द्वारा बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें