गंगे-हर-घर गंगे के नाम से अमर उजाला ने महाशिवरात्रि पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर अमर उजाला ने शिमला शहर में अपने सहयोगी लैक्मे एकेडमी शिमला, सनराइज कंप्यूटर शिमला, हंस ज्वेलर्स शिमला के सहयोग से शिव मंदिर मिडल बाजार, आशुतोष शिव मंदिर न्यू शिमला, शिव मंदिर लिफ्ट, शिव मंदिर विकासनगर, संकट मोचन हनुमान मंदिर में निशुल्क गंगाजल बांटा। इस शुभ अवसर पर इस पुण्य का सभी श्रृद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।