राजधानी शिमला में महाशिवरात्री पर बुधवार को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शिव-गौरा का विवाह हुआ। राधा कृष्ण मंदिर में सुबह 11 बजे शिवजी की सेहरा बंधी की रस्म हुई। इसके बाद बम-बम भोले के जयकारों और ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर से बारात निकली। इसके बाद बारात दोपहर बाद राम मंदिर पहुंची। यहां पर उज्जैन से आए पंडित ने विशेष पूजा के साथ शिवजी का स्वागत किया। इसके बाद गौरा माता के आने पर पूरा मंदिर जयकारों से गुंज उठा। इस दौरान शिव गौरा की वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद लग्न की प्रक्रिया शुरू हुई।