फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने चरतगढ़ में जांचा 92 लोगों का स्वास्थ्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम ने जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने व एचएमपीवी के प्रति जागरुक करने के लिए ऊना विधानसभा के ग्राम पंचायत चरतगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में फार्मसिस्ट के रूप मे कुसुमलता, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमारी व चालक नीतीश ने डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने स्वास्थ्य जांच शिविर में 92 लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए 21 लोगों की रक्त जांच की गई। इसमें उच्च रक्तचाप के आठ, मधुमेह के दो, जोड़ों के दर्द के 31 लोग, गायनी पांच व 46 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरुक किया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें