आपदा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जाखू रोपवे में एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। उन्होंने जवानों को दिशा-निर्देश दिए। मॉक अभ्यास का लक्ष्य और उद्देश्य जिला शिमला की आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा करना और जिला स्तर पर विभिन्न हितधारकों के आपातकालीन सहायता कार्यों (ईएसएफ) के बीच समन्वय बढ़ाना है। इसके अलावा विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर करना है। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुलिस होमगार्ड सहित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।