नगर निगम की ओर से बुधवार को संजौली में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में महापौर सुरेंद्र चौहान भी पहुंचे और मौके पर दी जा रही जांच सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में जांच के साथ कर्मचारियों को सफाई रखने, समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के बारे में भी जागरूक किया गया।