फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग पर एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान ने उठाए सवाल

केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की शिमला शहर की रैंकिंग पर नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान ने सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मंत्रालय को पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगे। बता दें, स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला सफाई व्यवस्था के मामले में पिछड़ गया है। पिछले साल देश में 188वें रैंक पर रहने वाला शिमला इस बार टॉप 300 स्वच्छ शहरों की सूची से भी बाहर हो गया है। कुल 824 स्वच्छ शहरों की सूची में शिमला को 347 वां रैंक मिला है। यह अब तक की सबसे कम रैंकिंग है। नगर निगम मेयर का दावा है कि सर्वे गलत हुआ है। इसे चुनौती दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें