आज सांबर-ब्यौण में माता कामाक्षा के मेले का समापन हो गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। यह मेला हर तीसरे साल होता है। डोमेश्वर गुठाण महाराज का ताला आने के बाद मेला शुरू होता है और पांच दिन चलता है। इस दौरान माता कामाक्षा यहां विराजमान रहती हैं। इसके बाद वापस अपने देवालय कलाहर जाती हैं।