फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोने लगे विद्यार्थी

हिमाचल प्रदेश के चंबा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह कोठी स्कूल में टीजीटी कला की अध्यापिका पवन कुमारी का तबादला होने पर बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों को जैसे ही अध्यापिका के तबादले और उनके स्कूल छोड़ने की बात पता चली, वे भावुक हो गए और रोना शुरू कर दिया। बच्चे रोते हुए अध्यापिका से स्कूल नहीं छोड़ने के लिए कहते नजर आए। जानकारी के अनुसार अध्यापिका पिछले ढाई वर्षों से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही थीं और अब इनका तबादला कांगड़ा के लिए हुआ है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर अश्विनी ठाकुर ने बताया कि बच्चों को अध्यापिका के जाने की बात पता चलते ही वे रोने गए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें