गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में शुक्रवार को सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सिख स्त्री सत्संग शिमला की ओर नौवें मोहल्ले के श्लोक पढ़कर संगत को निहाल किया गया। जिसमें प्रकाश कौर, अरविंदर कौर, अमरजीत कौर और प्रवीण गेरा ने कीर्तन किया।