सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल के समीप सिलिंडर फट जाने से घर में आग लग गई। आग लगने के बाद बचाव के लिए भागी महिला घायल हुई है। जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने घर से धुआं उठता देख अग्निशमन विभाग को सूचित किया। घटना करीब ढाई बजे की है। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।