फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल-स्पीति के स्तींगरी हेलीपैड़ में अग्रिवीर भर्ती शुरू, युवाओं में भारी उत्साह

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के स्तींगरी हेलीपैड़ में सेना की अग्रिवीर भर्ती शुरू हो गई। दो दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में जनजातीय जिले के युवाओं को सेना में अग्रिवीर भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। सेना की लद्दाख स्काउट्स के लिए हो रही भर्ती के लिए युवा सुबह ही भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे। सामान्य ड्यूटी के लिए हो रही भर्ती को लेकर घाटी के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भर्ती होने के लिए युवा हेलीपैड में दौड़ लगाकर खूब पसीना बहा रहे हैं। भर्ती स्थल पर पुलिस के साथ सेना की जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें