राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में रविवार को पाम संडे मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्म के सभी लोगों ने एकत्रित होकर यीशु मसीह को याद किया और उनके भजन गाए। चर्च की पादरी वनिता रॉय ने लोगों को यीशु मसीह ही शिक्षाओं और महानताओं से अवगत करवाया। ईसाई धर्म में मान्यता है कि रविवार के दिन यीशु ने येरुशलम में प्रवेश किया। अधिकांश विद्वानों के अनुसार यह घटना 29 ईस्वी में हुई थी, जब प्रभु ईसा गधे पर सवार होकर येरुशलम पहुंचे। इस दिन को 'पाम संडे' के नाम से जाना जाता है।