फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रिज मैदान पर मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, रैंप वॉक रहा आकर्षण का केंद्र

शिमला के रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खलीनी और विकासनगर की 60 से 80 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं ने रैंप वॉक किया। उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों से बुजुर्गों का बढ़ाया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह चौपाल के सदस्यों ने चौपाल का पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। वहीं इस दौरान जिले भर से आए सभी वृद्धजन स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें