फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराज्यीय ऑनलाइन नशा तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़, सरगना समेत 11 सदस्य गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना संदीप शाह समेत 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदीप पहले भी नशा तस्करी के मामलों में पकड़ा जाता रहा है। यह गिरोह चिट्टे/हेराइन का ऑर्डर ऑनलाइन लेता था और अलग-अलग जगह पर हेरोइन-चिट्टा सप्लाई करता था। इसकी पेमेंट यूपीआई, स्कैनर व अन्य आॅनलाइन माध्यम से प्राप्त करते थे। इस नेटवर्क में करीब 200 लोग संलिप्त हैं। शिमला पुलिस पिछले छह माह से इस गिरोह का भंडाफोड़ करने में लगी थी। अब इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें