इनर व्हील क्लब शिमला की ओर से शनिवार को रिज मैदान पर स्थित वर्षा शालिक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजित शिविर में कमला नेहरू अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। क्लब की अध्यक्ष कुषा पंडित चावला ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों और मरीजों को समय-समय पर खून उपलब्ध करवाना है।