फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस ने जय हिंद सभा से किया सेना के पराक्रम और शहीदों को नमन

भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की जय हिंद सभा शुक्रवार को पीटरहॉफ शिमला में हुई। सभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भाषण के अंश सबसे पहले प्रसारित किए गए। इस दाैरान कांग्रेस नेता अजय माकन, प्रदेश पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल भी माैजूद रहीं। सभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री और पार्टी विधायक भी माैजूद रहे। भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और सम्मान को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जय हिंद सभाएं करने का फैसला लिया है। इस दाैरान कांग्रेस ने जय हिंद सभा से सेना के शौर्य और शहीदों को नमन किया। इस सभा में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा से निपटने के सरकार के तरीकों तथा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में अमेरिका की भागीदारी को लेकर सवाल उठाए। उधर, कांग्रेस की रैली के चलते सुबह शहर में जाम की समस्या भी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें