हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में चल रही हॉबी कक्षाओं में बच्चों ने कथक के आधार नृत्य की बारीकियां सीख रहे हैं। इसमें उन्हें राउंड और फुटवर्क सिखाया गया। नृत्य की कक्षा में करीब 25 बच्चे उपस्थित रहे। वहीं चित्रकला की कक्षा में बच्चों को वाटर कलर लैंडस्केप पेंटिंग का डेमो दिया गया। साथ ही एब्स्ट्रेक्ट आर्ट और स्टिल लाइफ के चित्र बनाना भी सिखाया गया। इस कक्षा में 49 बच्चों ने भाग लिया।