हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन छोटा शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में किया गया। इस बैठक में बीते वर्ष में खेल उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस बैठक में नए सत्र की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यार्थियों को खेलों मे अपना कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात भी कही गई। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।