फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रसव के बाद प्रसूता की माैत पर कमला नेहरू अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Krishan Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 12:16 PM IST

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। गुरुवार रात 11:17 बजे महिला ने सिजेरियन के जरिये एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। परिवार का कहना है कि महिला की हालत सुबह तक सामान्य थी, लेकिन तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उसे खाना खाने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि महिला को भोजन के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई और सुबह करीब 9:00 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला की स्थिति को देखते हुए स्टाफ को अधिक सतर्क रहना चाहिए था। कमला नेहरू अस्पताल शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह आशंका है कि महिला का दम घुटने से निधन हुआ होगा, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें