पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव भूपराम शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें इन्होंने दूसरे गुट के नेता की ओर से प्रेस को दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने पेंशनर के खाते से एक दिन की सैलरी काटने की मांग की है। वहीं भूपराम शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंडी में आपदा प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री भेजी जाएगी।