हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में सोमवार सुबह 9:00 बजे ही अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से राजधानी का मौसम ठंडा हो गया है।