शिमला के मिडिल बाजार स्थित नगर निगम परिसर में स्थापित गणपति की 108 मूर्तियों के विसर्जन से पहले लोअर बाजार में बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गुलाल उड़कार होली खेली। नगर निगम परिसर में 7 सितंबर से चल रहे गणेश महोत्सव के ग्यारहवें दिन हवन और विसर्जन का आयोजन किया गया।