सैहब सोसायटी वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ने सैहब कर्मियों के वेतन में दस प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकने के खिलाफ शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। तनख्वाह में 10 फीसदी की बढ़ोतरी नहीं करने पर सैहब कर्मचारियों का सीटू के साथ लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। नगर निगम हर साल इनकी तनख्वाह में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करता है, लेकिन इस बार तनख्वाह नहीं बढ़ाई गई है। इसके खिलाफ सैहब कर्मचारी आंदोलन पर है।