फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कर्मचारी संघ बोला-पर्यटन निगम होटलों को निजी हाथों में सौंपने की हो रही साजिश

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग निगम की वित्तीय स्थिति पर कर्मचारियों ने सरकार व निगम अध्यक्ष आरएस बाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। संघ ने निगम अध्यक्ष को बदलने तक की मांग कर डाली और एचपीटीडीसी को सीएम से अपने हाथों में लेने का अनुरोध किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि होटलों में स्टाफ की भारी कमी है और कुशल स्टाफ की भर्ती की जाए। संघ के अनुसार जब स्टाफ की कमी को दूर करने की बात उठाई तो आरएस बाली ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से 70 लोग भर्ती कर दिए, जिन्हें काम नहीं आता है। संघ ने हाईकोर्ट की ओर से निगम के नाै होटलों को 31 मार्च तक खुला रखने के फैसले का स्वागत किया। संघ ने पर्यटन निगम होटलों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के भी आरोप लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें