हिमाचल प्रदेश शिक्षित बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय तक रैली निकाली। संघ की मांग है कि राज्य चयन आयोग व लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को विज्ञापित किया जाए। आउटसोर्स भर्ती बंद की जाए। नकल विरोधी कानून को लागू किया जाए, युवाओं को नाैकरी देने का वायदा पूरा किया जाए व सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा नियुक्ति न दी जाए। संघ की ओर से मांगों को लेकर एक ज्ञापन की सरकार को साैंपा गया।