संजौली मस्जिद ऊपरी मंजिल को गिराने का कार्य शुरू हो गया है। मंजिल को गिराने के लिए प्रस्तावित बजट को विभाग से मंजूरी मिल गई है। यह कार्य कुछ कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से लंबित था। अब इसे गिराने का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, निचली दो मंजिलें (ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर) फिलहाल नहीं टूटेंगी। क्योंकि प्रदेश हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली दोनों मंजिलों पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिए हैं। जबकि ऊपर की तीन मंजिलों को वक्फ बोर्ड की ओर से स्वयं तोड़ने के निचली अदालतों के आदेशों को बरकरार रखा है।